वाराणसी/उत्तरप्रदेश
थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत चक्का जाम की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम नएपुर स्थित वर्मा क्लिनिक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान किशोर पियूष राजभर पुत्र विनोद राजभर, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम बिकापुर, थाना फूलपुर, वाराणसी, जो पेट में दर्द की शिकायत पर रात्रि में भर्ती कराया गया था, की मृत्यु हो जाने के संबंध में ग्रामीणों द्वारा चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्का जाम किया गया था।
सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। सहायक पुलिस आयुक्त, पिंडरा, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर एवं चौकी प्रभारी कठिराव द्वारा पुलिस बल के साथ ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया, जिसके पश्चात चक्का जाम समाप्त करा दिया गया।
वर्तमान में स्थिति पूर्णतः सामान्य है तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। प्रकरण के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।





