थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के पास से 42 अदद फ्रूटी विन्डसर लाईम देशी शराब किया गया बरामद
वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0 पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशांत वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरीक्षक राजबहादुर,क्यूआरटी कर्मचारी हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल इन्द्रजीत थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी सभी लोग रेलवे स्टेशन कैन्ट वाराणसी पर चेकिंग कर रहे थे दौरान चेकिंग पूर्वी छोर काशी सीईड प्लेटफार्म के अन्त मे स्टील गेट के सामने आया तो एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जिसे शक अपराध की आशंका होने पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पकड़ लिया गया |
पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम रोहित कुमार पुत्र टुनटुन राम निवासी परमानंदपुर थाना कत्री सराय जिला नालंदा बिहार उम्र 21 वर्ष बताया जिसकी जमा तलाशी से काले कलर का पिट्ठू बैग में 42 अदद फ्रूटी विन्डसर लाईम देशी शराब बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 001/2026 धारा 60 Ex.Act बनाम रोहित कुमार पुत्र टुनटुन राम निवासी परमानंदपुर थाना कत्री सराय जिला नालंदा बिहार उम्र 21 वर्ष पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई |
अभियुक्त के पास से कुल बरामदगी 8.400 लीटर देशी शराब,कुल 42 अदद फ्रूटी विन्डसर लाईम देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 एमएल बरामद किया गया जिसकी कुल अनुमानित कीमत 3360 रूपये है |
गिरफ्तार करने वाली टीम में रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उप निरीक्षक राजबहादुर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,हेड कांस्टेबल पवन कुमार थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,कांस्टेबल इन्द्रजीत थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||





