वाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना चौक पलिस द्वारा चोरी के 2122 ग्राम सोने के आभषण (अनमानित कीमत लगभग 03 करोड रुपये) के साथ 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर श्रीमान् अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून एवं व्यवस्था महोदय व श्रीमान् पुलिस आयुक्त, अपराध महोदय द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना चौक की टीम व एसओजी टीम प्रभारी टीम द्वारा दिनांक 09.01.2026 को मु0अ0सं0-04/2026 धारा-305 (a) बीएनएस थाना चौक कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 05 अभियुक्तगण 1. दीपेश चौहान पुत्र अमरनाथ चौहान निवासी ग्राम बारी गांव थाना मडियाहू जिला जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष 2. विकास बेनवंशी पुत्र रामदुलार बेनवंशी निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष 3. शुभम विश्वकर्मा पुत्र रामदुलार विश्वकर्मा निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष 4. सैनुद्दीन अंसारी पुत्र अलाउद्दीन अंसारी निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष 5. तारक घोराई पुत्र गोपाल घोराई निवासी ग्राम गोपालपुर थाना दासपुर जिला पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल उम्र करीब 31 वर्ष को कूड़ाखाना बेनिया थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी व कैण्ट स्टेशन मालगोदाम के पास से 20 गले के छोटे बड़े हार पीली धातु, कनौती 30 जोड़ी पीली धातु, 79 नथ का लर पीली धातु, 400 अंगूठी पीली धातु, 69 अदद मंगलसूत्र के छोटे बड़े लाकेट पीली धातु, 11 जोड़ी बृजबाली पीली धातु, 68 अदद (34 जोड़ी) गूटी झुमका पीली धातु मय बाक्स कुल वजन 2122.00 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थानः दिनांक 09.01.2026 को, स्थान- कूड़ाखाना बेनिया थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी व कैण्ट स्टेशन मालगोदाम के पास से।बरामदगी का विवरण-पीली धातु मय बाक्स कुल वजन 2122.00 ग्राम (अनुमानित मूल्य: 03 करोड़ रुपये लगभग)।20 अदद गले के छोटे बड़े हार पीली धातु,कनौती 30 जोड़ी पीली धातु,79 अदद नथ का लर पीली धातु,400 अदद अंगूठी पीली धातु,69 अदद मंगलसूत्र के छोटे बड़े लाकेट पीली धातु, 11 जोड़ी बृजबाली पीली धातु, 68 अदद (34 जोड़ी) गूटी झुमका

घटना विवरण:- दिनांक 06.01.2026 को आवेदक के द्वारा थाना चौक पर लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 05.01.2026

को आवेदक के फर्म के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गयी कि उनके फर्म में चोरी हो गयी है, जिसमें करोड़ो रुपये के सोने के ज्वैलरी थे। जिसके सम्बन्ध में आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305 (a) बीएनएस दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना प्र०नि० दिलीप कुमार मिश्रा द्वारा ग्रहण की गयी। थाना चौक पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये माल की बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त श्री टी सरवणन महोदय द्वारा टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध कमिश्ररेट वाराणसी, प्रभारी निरीक्षक चौक श्री दिलीप कुमार मिश्रा, एवं एसओजी प्रभारी उ०नि० श्री गौरव सिंह द्वारा किया गया। सुराग रसी पता रसी के क्रम में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए तथा कमिश्नरेट वाराणसी के कमाण्ड सेन्टर के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए तथा सर्विलांस सेल के द्वारा बीटीएस प्राप्त कर व मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1. दीपेश चौहान पुत्र अमरनाथ चौहान निवासी ग्राम बारी गांव थाना मडियाहू जिला जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष 2. विकास बेनवंशी पुत्र
रामदुलार बेनवंशी निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष 3. शुभम विश्वकर्मा पुत्र रामदुलार विश्वकर्मा निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष 4. सैनुद्दीन अंसारी पुत्र अलाउद्दीन अंसारी निवासी ग्राम मौधा थाना खानपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष 5. तारक घोराई पुत्र गोपाल घोराई निवासी ग्राम गोपालपुर थाना दासपुर जिला पश्चिमी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल उम्र करीब 31 वर्ष को कूड़ाखाना बेनिया थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी व कैण्ट स्टेशन मालगोदाम के पास से चोरी के सामान के साथ दिनांक 09.01.2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम सर्किल दशाश्वमेध की पुलिस टीम का विवरणः-
ACP श्री अतुल अंजान त्रिपाठी
का० श्यामू,का0 अमित कुमार
थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी की टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार मिश्रा,
उ0नि0 श्री पुष्कर दूबे,
उ0नि0 श्री प्रणव पाण्डेय,
उ0नि0 श्री प्रकाश सिंह चौहान,
उ0नि0 श्री आलोक कुमार यादव,उ0नि0 श्री भरत पाण्डेय,
हे0का0 दिलीप सिंह, का. मानवेन्द्र सिंह, का० भोलू खरवार,का0 कुँवर बहादुर सिंह
एसओजी एवं सर्विलांस की टीम का विवरणः-उ0नि0 गौरव कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी), हे0का0 चन्द्रभान यादव, का. पवन कुमार तिवारी, का. मयंक त्रिपाठी, का. दिनेश कुमार,का. मनीष बघेल, का. अंकित मिश्रा,
का० रमाशंकर यादव, का० आलोक मौर्या,
सर्विलांस टीम का विवरण
हे0का0 सन्तोष पासवान,
का0 अश्वनी कुमार सिंह,
का० प्रशान्त तिवारी,

नोट – श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय कमि० वाराणसी द्वारा पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम को एक लाख रुपये पुरष्कार देने की घोषणा की गई।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close