अपराधउत्तरप्रदेश

थाना को0देहात पुलिस द्वारा NDPS एक्ट से सम्बन्धित ₹ 50 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार—

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow



“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामिया/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांक 18.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम छितपुर मोड़ के पास से थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0-505/2025 धारा- 8/20 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 50 हजार के इनामिया अभियुक्त राकेश वर्मा पुत्र त्रिलोकी नाथ वर्मा निवासी बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र करीब 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0-505/2025 धारा- 8/20/25/29 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम थाना को0 देहात जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0- 158/2023 धारा 8/20 थाना स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर ।
    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त—
    राकेश वर्मा पुत्र त्रिलोकी नाथ वर्मा निवासी ग्राम बसखारी थाना बसखारी जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र करीब 48 वर्ष ।
    गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
    प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर ।
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close