न्यूज़वाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना कैंट कमिश्नरेट क्षेत्र अंतर्गत बनारस कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता व Bar Council of India के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर आए संदिग्ध संदेश से प्रशासन में हड़कंप मच गया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

थाना कैंट कमिश्नरेट क्षेत्र अंतर्गत बनारस कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता व Bar Council of India के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी के मोबाइल नंबर पर आए संदिग्ध संदेश से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट, एसीपी कैंट व इंस्पेक्टर कैंट मौके पर मौजूद रहे और अधिवक्ता से वार्ता की।

वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एक प्रतिवेदन जिला जज वाराणसी को सौंप दिया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।एहतियातन बम डिस्पोजल स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा पूरे कचहरी परिसर की सघन जांच कराई गई। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल कचहरी में न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस-प्रशासन की ओर से सतर्क निगरानी रखी जा रही है और शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close