वाराणसी/उत्तरप्रदेश

तेलियाबाग व्यापार समिति के अध्यक्ष बने रमेश भारद्वाज,महामंत्री शेखर शर्मा (सिक्की),कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह,दिलीप गुप्ता बने उपाध्याक्ष

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का किया आह्वान ||

व्यापारियों की एकजुटता,संगठन की मजबूती एवं व्यापार हितों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का लिया गया संकल्प ||

वाराणसी:- तेलियाबाग स्थित मीनू रेस्टोरेंट में वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ( बग्गा ) के निर्देशन मे तेलियाबाग व्यापार समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया | बैठक मे अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व मे तेलियाबाग व्यापार समिति के पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई तथा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई | बैठक में वाराणसी व्यापार मंडल के संयुक्त महामंत्री मनीष गुप्ता एवं युवा शाखा अध्यक्ष संजय गुप्ता और उड़ाका दल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल,लहुराबीर महामंत्री अनुभव जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही |

घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं
तेलियाबाग व्यापार समिति के अध्यक्ष रमेश भारद्वाज,महामंत्री शेखर शर्मा ( सिक्की),कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह,उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता,बंधु गुप्ता,संजय जायसवाल (लप्पू जी ),देवांश मनीष चौबे,प्रकाश मौर्य,मंटू जायसवाल संगठन मंत्री सुरेश चंद्र गुप्ता,जमाल भाई,शाहिद जमाल (पप्पू),मिडिया प्रभारी संदीप जायसवाल, मीडिया प्रभारी,महेश मौर्या प्रचार मंत्री, बबलू मौर्य सूचना मंत्री,सहायक मंत्री दिनेश जायसवाल,बबलू गुप्ता,अनुभव कुमार जायसवाल मुख्य सलाहकार,बॉबी जायसवाल,दिलीप गुप्ता संगठन मंत्री ने लिया शपथ जिसके बाद समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर दी गयी बधाई |

बैठक में व्यापारियों की एकजुटता,संगठन की मजबूती एवं व्यापार हितों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया | अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close