नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रिपोर्टर विकास सिंह
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर

नूरपुर। नूरपुर–मुरादाबाद मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों व पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना थाना नूरपुर क्षेत्र अंतर्गत गोहावर चौराहे के पास एलबीएस डिग्री कॉलेज (लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज) के समीप हुई। बुधवार को एक युवक बाइक से गोहावर से नूरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी और घायल युवक को संभालते हुए एंबुलेंस के पहुंचने तक सहायता प्रदान की।कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close