तीन वांछित वारंटीयों को पकड़ने मे कुंडेश्वरी पुलिस को मिली सफलता

काशीपुर/ उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,एस एस पी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में पुलिस चौकी कुंडेश्वरी द्वारा तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस चौकी कुंडेश्वरी की टीम ने दिनांक 27 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी:
एफआईआर संख्या 661/18, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियुक्त अजमेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी ग्राम दोहरी वकील, कुंडेश्वरी, काशीपुर।
एफआईआर संख्या 655/18, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियुक्त राजा पुत्र मलकीत सिंह, निवासी ग्राम जगतपुर, काशीपुर।
फौजदारी वाद संख्या 1101/2022, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत अभियुक्त गुरुदेव सिंह पुत्र ठाकुर सिंह, निवासी ग्राम ढकिया नंबर-3, कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक कंचन पडलिया, कांस्टेबल जगदीश पपनै, कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं कांस्टेबल बीरेंद्र बिष्ट।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।






