डॉ.समप्रदा गंगवार भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) मे बनी राष्ट्रीय प्रवक्ता, शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया महाराज ने पुष्प गुच्छ देकर दी बधाई

वाराणसी :- भारतीय प्राचीन पद्धतियों तथा आयुर्वेद के आधार पर लोगों के जीवन में साकारात्मक बदलाव लाने वाली आध्यात्मिक जीवन प्रशिक्षक डॉ.समप्रदा गंगवार को भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) द्वारा एक महत्वपूर्ण पद राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्यभार सौंपा गया | यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि पीठाधीश्वर स्वामी कन्हैया महाराज द्वारा की गई | नियुक्ति के साथ ही डॉ.समप्रदा गंगवार ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्यभार ग्रहण किया | डॉ.समप्रदा गंगवार वाराणसी स्थित स्वयंसाध्य वेलनेस सेंटर एवं आध्यात्मिक योग ध्यान केंद्र की संस्थापक हैं वे एक लाइफ कोच,प्राणिक हीलर एवं ध्यान विशेषज्ञ के रूप में जानी जाती हैं |
शोध के अनुभवो ने उन्हें समाज के मानसिक और भावनात्मक संघर्षों को गहराई से समझने का अवसर दिया | इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने स्वयंसााध्य केंद्र की स्थापना की जिसके माध्यम से वह लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा शक्ति का विकास कर उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं भावात्मक रूप से मजबूत करती है | डॉ.गंगवार को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में 15 से 20 वर्षों का अनुभव है उनके केंद्र से आज सभी आयु वर्ग के लोग जुड़े हुए हैं |
कार्यभार ग्रहण करते हुए डॉ.समप्रदा गंगवार ने कहा कि भारतीय जन क्रांति परिषद के माध्यम से वह अपने सामाजिक कार्यों को अधिक प्रभावी रूप से करते हुए राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करेंगी तथा भारतीय जन क्रांति परिषद(आस्था भारत) संगठन के विचारों और उद्देश्यों को देशभर में विस्तार देने का प्रयास करेंगी ||
























