वाराणसी/उत्तरप्रदेश

डॉ विजय भारतीय सिंह मंडल के मुख्यालय क्वींस कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की प्रथम महिला प्रभारी नियुक्त

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने डॉक्टर विजय भारतीय सिंह को परिषदीय परीक्षा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने की दी शुभकामनाएं

वाराणसी :- जनपद में बोर्ड की परीक्षा के दृष्टिगत क्वींस कॉलेज के 235 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला को परीक्षा प्रभारी के रूप में डॉक्टर विजय भारतीय सिंह प्रवक्ता भगोल को नियुक्त किया गया है | ध्यातव्य है कि नवनियुक्त बोर्ड परीक्षा प्रभारी डॉक्टर विजय भारतीय सिंह एक प्रतिभाशाली शिक्षिका हैं जिन्हें हाल ही में राज्य बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता में पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल हुआ था | प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम बढ़ाते हुए इस बार क्वींस कॉलेज के इतिहास में पहली बार महिला शिक्षिका को यह जिम्मेदारी दी गई है | महिलाएं दुनिया में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कुशलता से अपनी नई पहचान बना रही हैं |

प्रधानाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने डॉक्टर विजय भारतीय सिंह को बधाई देते हुए जिम्मेदारीपूर्ण और सूचितापूर्ण तरीके से परिषदीय परीक्षा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close