डॉ रितु गर्ग संभालेंगी रोटरी सेंट्रल की कमान

रोटरी सेवा का पर्याय – डॉ रितु गर्ग
वाराणसी :- डॉ रितु गर्ग अध्यक्ष रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल सत्र 26-27 की कार्यकारिणी हेतु चुनाव बैठक मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में संपन्न हुई | अध्यक्ष 2026-27 रो.डॉक्टर रितु गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा की वह रोटरी के सिक्स एरियाज जिसमें रोगों की रोकथाम एवं उपचार,मातृ एवं शिशु देखभाल, सामुदायिक विकास और शांति की स्थापना हेतु कार्य मुख्य है उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्षों द्वारा किए गए सभी कार्यों को आगे बढ़ाते हुए,सभी सदस्यों को साथ लेकर और नए रोटेरियन को लीडरशिप की जिम्मेदारी देते हुए सबके मार्गदर्शन एवं सहयोग से रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल एक मील का पत्थर साबित होगा और कम्युनिटी सर्विस यानी सेवा सद्भाव तथा फेलोशिप के विभिन्न कार्यक्रम लगातार वर्ष भर आयोजित किए जाते रहेंगे |
जैसे वृद्ध आश्रम में वृद्ध लोगों की सहायता करना,अनाथ आश्रम में बच्चों को विभिन्न प्रकार की सामग्रियां उपलब्ध कराना,शहर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप ऑर्गेनाइज करना,मलिन बस्तियों में उनकी जरूरत की चीज पहुंचना,साड़ी वितरण, कंबल वितरण जैसे अद्भुत सेवा कार्य लगातार वाराणसी सेंट्रल के दानियों सहयोगियों मेंबर्स के द्वारा किए जाते रहे हैं साथ ही सभी सदस्यों की आपसी बांडिंग हेतु विभिन्न समय पर क्रिकेट मैच का आयोजन,स्पोर्ट्स डे,सांस्कृतिक उत्सव जैसे कार्यक्रम भी सद्भाव और आपस में भाईचारा बढ़ाने हेतु किए जाएँगे तथा मेरा प्रयास होगा कि हम सभी कार्य को बहुत उत्साह एवं उमंग के साथ करते हुए सामाजिक सद्भाव को आगे बढ़ाएंगे और सभी पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन में लगातार रोटरी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट 3120 में अद्भुत मिसाइल कायम करेगा |
सभी सीनियर साथियों ने डॉक्टर रितु गर्ग और उनकी पूरी टीम को बहुत बधाइयां देते हुए कहा कि क्लब के सभी सदस्यों को पूरा विश्वास है कि डॉक्टर रितु गर्ग इस क्लब को एक आदर्श क्लब बनाते हुए क्लब की परंपराओं का निर्वहन करते हुए इस क्लब को काफी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी जिसमें सभी चार्टर मेंबर्स,पूर्व अध्यक्षों और क्लब के सभी रोटेरियन साथियों का उन्हें भरपूर सहयोग और आशीर्वाद लगातार प्राप्त होता रहेगा | डॉ रितु गर्ग ने रो.राजेश भाटिया और उनकी पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनको आप सभी का मार्गदर्शन जरूर प्राप्त होगा |
इस अवसर पर डॉक्टर रितु गर्ग ने अपने पति शहर के मशहूर यूरोलॉजिस्ट डॉ संजय कुमार गर्ग और अपने दोनों पुत्रों डॉ प्रियांश गर्ग,डॉ प्रांजल गर्ग और डॉ मिशा गर्ग को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्ही की वजह से वह सामाजिक सेवा के लिए लगातार तत्पर हो पाती हैं |
डॉक्टर रितु गर्ग की टीम में सचिव रो. ललित गुप्ता,उपाध्यक्ष सोमदत्त रघु और राजीव अग्रवाल,कोषाध्यक्ष रवि कुमार सिंह,संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र उपाध्याय तथा 28-29 के अध्यक्ष पद हेतु अजय गौतम चुने गए | डायरेक्टर पद हेतु संतोष अग्रवाल,अशोक सिंघल,जगदीश झुनझुनवाला,राजेंद्र मोहन शाह,मुकुंद लाल अग्रवाल,अनिल जाजोदिया,श्याम सुंदर प्रसाद,उदय राज सिंह,मनीष कपूर, दिवेश मेहता,अनिल कुमार गुप्ता,गोविंद किशननी,निर्मल जोशी और राकेश गुप्ता चुने गए |
चुनाव अधिकारी पवन सिंह,मनोज जाजोदिया,संजय गुप्ता,अध्यक्ष 27-28 अजीत मल्होत्रा तथा सैकड़ो की संख्या में रोटरी सेंट्रल के पदाधिकारी उपस्थित रहे ||






