प्रयागराज-उत्तरप्रदेश
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा को दी नसीहत

इलाहाबाद । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा को दी नसीहत
डीएम को नसीहत देते हुए कहा कि संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के चक्कर में न पड़ो,
डिप्टी सीएम ने डीएम से जब यह कहा तो आस-पास मौजूद लोगों ने हंसी के ठहाके लगा दिए,
बीते बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा का खाक चौक में संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में चूल्हे पर रोटी बनाते हुए वीडियो जमकर वायरल हुआ था,
इस वायरल वीडियो की प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक खूब चर्चा थी,
यही वजह है कि माघ मेले की तैयारियों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम को डीएम के पेंच कसने पड़े,
डिप्टी सीएम ने डीएम मनीष वर्मा को नसीहत देते हुए कहा,
कि सतुआ बाबा के शिविर में रोटी बनाना छोड़िए,
बल्कि उन साधु संतों की ओर भी ध्यान दीजिए जिन्हें अब तक मेले में जमीन और सुविधा नहीं मिली है।




