झारखण्ड
झारखंड बस हादसा: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस पलटी, 9 की मौत, 70 घायल

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाट के पास तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने से एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 70 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार अधिकांश यात्री सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीण थे। घाटी मार्ग पर उतरते समय अचानक बस के ब्रेक जवाब दे गए, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।






