करनाल-हरियाणा

जे सी आई करनाल सिटी द्वारा अपने जे सी वीक कार्यक्रम के तहत विशाल भण्डारे का आयोजन

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

जे सी आई करनाल सिटी द्वारा आज अपने जे सी वीक कार्यक्रम के तहत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जेसीआई करनाल सिटी के प्रधान जेसी मोहित सुखीजा ने जानकारी दी गयी कि जेसी वीक के तहत आज संस्था द्वारा प्रधान मोहित सुखीजा के पिता श्री अशोक कुमार सुखीजा की याद में एक विशाल भण्डारे का आयोजन जीवन नगर में लगाया गया जिसमें लगभग 2 हजार से अधिक लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगमोहन आनंद एवं रेखा आनंद रहे। भंडारे की व्यवस्था के लिए परियोजना निदेशक विकास गर्ग व् अनुज गुप्ता रहे। जेसी वीक के कोऑर्डिनेटर अनूप भारद्वाज व् परमजीत भंडारी ने बताया कि जेसीआई करनाल सिटी के सभी सदस्यों द्वारा भंडारे में सेवा की गयी।आज के भंडारे में पूड़ी, छोले की सब्जी , पेठे की सब्जी एवं देसी घी का हलवा का प्रसाद जन समाज के लिए था। भंडारे में सब भक्तों ने खूब आनंद से प्रसाद को ग्रहण किया।आज भंडारे में सेवा करने में ऐ पी एस चोपड़ा, मनोज गोयल,कपिल देसवाल,आकाश बांगिया, राजिंदर भल्ला, अवनीश भारद्वाज, विवेक ठाकुर, रोहित सुखीजा,रोशन लाल कपूर,संजय कम्बोज सीमा सुखीजा, दीपिका सुखीजाव् मीनू भाटिया आदि मौजूद रहे।
भंडारे में सेवा करते जे सी आई करनाल सिटी के सदस्य

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close