मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

जेल में निरुद्ध माफिया अनुपम दुवे की 2करोड़ 37लाख की संपत्ति कुर्कजिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश के बाद राजस्व टीम ने की कार्यवाही

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जेल में निरुद्ध माफिया अनुपम दुवे की 2करोड़ 37लाख की संपत्ति कुर्क
जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश के बाद राजस्व टीम ने की कार्यवाही

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – मथुरा जेल में निरुद्ध माफिया अनुपम दुवे की जनपद मैनपुरी के नवीगंज स्थित जमीन को प्रशासन ने कुर्क कर लिया।कुर्क की गई संपत्ति दो करोड़ सैंतीस लाख से अधिक की बताई गई है।सोमवार को उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा व क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में नवीगंज स्थित जमीन को प्रशासन ने कुर्क कर नोटिस बोर्ड लगा दिया।
जनपद फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे व उसके परिजनों की संपत्तियों को गैंगेस्टर अधिनियम के तहत लगातार कुर्क किया जा रहा है।अनुपम दुबे की अभी तक करोड़ों रुपए की चल व चल संपत्ति को जिला प्रशासन द्वारा कुर्क किया जा चुका है।इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर माफिया अनुपम दुवे द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति को पुलिस टीम व राजस्व टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।पुलिस ने बताया कि उक्त माफिया अनुपम दुवे द्वारा अवैध ढंग से अर्जित किए गए धन से नवीगंज जीटी रोड थाना बेवर में कई प्लाट का बैनामा कराया गया है।जिसमें गाटा संख्या 1089लेखपत्र संख्या 9508 तथा गाटा संख्या 1014 लेखपत्र संख्या 9013क्षेत्र नवीगंज जिसकी कीमत दो करोड़ सैंतीस लाख बीस हजार रुपए है, को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश के बाद कुर्क कर लिया गया है।माफिया अनुपम दुवे पुलिस इंस्पेक्टर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. इस समय वह मथुरा की जेल में बंद है।

33% LikesVS
67% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close