वाराणसी/उत्तरप्रदेश

जेएसके प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट जेपीएल 2026 मैच में पुरुष वर्ग से कुबेर प्लाईवुड की टीम और महिलाओ मे महिला कृष्णा डेकोर की टीम बनी विजेता

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- सिगरा स्टेडियम में रविवार को जेएसके प्रीमियर लीग पुरूष एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट जेपीएल 2026 खेला गया जिसमें कुल 16 टीमे भाग लिया प्रत्येक टीम में 15 महिला व 15 पुरुष खिलाड़ियो बड़ी उत्सुकता के अपने क्षमता का प्रदर्शन किया | पुरूष वर्ग के टीम कुबेर एवं वीआईएमएस के बीच फाइनल हुआ जिसमें टीम कुबेर आठ ओवर में 168 रन बनाकर विजेता एवं वीआईएमएस 50 रन बनाकर सात विकेट विकेट का नुक्सान कर उपविजेता रहे | इस दौरान राहिल खतवाणी,अभिषेक भटृचार्य,आशिर्वाद सेठ,विक्रम पाडंया, रितेश अग्रवाल, आकाश सिँह आदि एवं महिला वर्ग के टीम कृष्णा डेकोर एवं एस्प्रा के बीच फाइनल में जिसमें कृष्णा डेकोर विजेता एवं एस्प्रा उपविजेता रही | महिला वर्ग की खिलाड़ियो में डॉ शालिनी राना,नीलम सिंह,आकांक्षा मिश्रा सीमा गिरि,हर्षिता आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा |

सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि चन्दमौली उपाध्याय द्वारा ट्राफी प्रदान किया गया | कार्यक्रम का आयोजन जेएसके के संस्थापक संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन,ब्रजेश लोड,संतोष अग्रवाल, प्रदीप मल्होत्रा,अंकित अग्रवाल,शैलेश जैन,प्रमोद शर्मा एवं एवं रंगारंग प्रसारण राजेन्द्र जसवाल कर रहे थे | इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ी जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सदस्य ही है | इस टूर्नामेंट को एक टाइटल स्पॉन्सर,साथ को स्पांसर & पार्टनर्स व टीम ऑनर के सहयोग से आयोजित किया गया था | सभी प्रमुख विजेताओं की विशेष शील्ड, ट्रॉफी,मेडल व गिफ्ट से पुरस्कृत किया गया |

महिलाओ के सेमीफाइनल में यू क्लीन और डेजल बुटीक एवं पुरुषों के सेमीफाइनल में श्री श्याम कुंज सारीज एवं विश्वनाथ ज्वेलस ने जगह बनायीं थी | इस आईपीएल टूर्नामेंट में वाराणसी के विशिष्ट जन,खेल प्रेमी व काशीवासीयो की उपस्थिति ही खिलाड़ीयो का उत्साहवर्धन किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close