बिजनोर नूरपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल रहमानपुर पुरैनी में मचा हड़कंप गन्ने के खेत में पति-पत्नी की लाश बरामद

🚨 ब्रेकिंग न्यूज – बिजनौर 🚨
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“खबर वही जो हो सही”
बिजनौर/नूरपुर
बिजनोर नूरपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल रहमानपुर पुरैनी में उस समय हड़कंप मच गया जब गन्ने के खेत में पति-पत्नी की लाश बरामद हुई।
सूचना मिलते ही थाना नूरपुर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा पति-पत्नी की निर्दयता से हत्या की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है और वे मौके पर एसपी और डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की सच्चाई का जल्द खुलासा किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।






