वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

जिलाधिकारी ने नागेपुर में आयोजित चौपाल सुनी समस्या व एस आई आर कार्यों के संबंध में लोगों से संवाद किया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मिर्जामुराद।जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास खंड आराजी लाइन के अंतर्गत ग्राम पंचायत नागेपुर में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा।
ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
चौपाल में जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है और उसका लाभ भी प्राप्त हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे,ये सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश देते हुए बताया कि इसके माध्यम से पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज संभव है। उन्होंने किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों की क्षति पूर्ति, किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान मौके पर ही किया सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के कर्मचारी चौपाल में मौजूद हैं और पात्र वंचित लाभार्थियों का सत्यापन करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराएं।उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त बन सकें।चौपाल के बाद जिलाधिकारी ने एस आई आर कार्यों के संबंध में लोगों से संवाद किया और उन्हें सभी आवश्यक एएसडी/अनकलेक्टेबल/अनमैप्ड मतदाताओं, फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) के बारे में विस्तृत जानकारी भी दिया।उन्होंने कहा कि एस०आई०आर कार्यों की समय-सीमा निर्वाचन आयोग ने एक माह बढ़ा दी है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम का सत्यापन अवश्य करें तथा आवश्यक होने पर दावा/आपत्ति दर्ज कराएं।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मलित कराने हेतु अपना फार्म-6 भरकर बी०एल०ओ० के पास जमा कर सकते है, इसके अतिरिक्त https://voters.eci.gov.in पर जाकर आनलाईन आवेदन किया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह,डीसी मनरेगा पवन कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close