वाराणसी/उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी ने किया सीर गोवर्धनपुर का औचक निरीक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था कराने के स्पष्ट निर्देश

नगर निगम पूरे परिसर एवं मंदिर के आसपास के चारों तरफ विशेष अभियान चलाकर साफ – सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे: जिलाधिकारी

स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे: डीएम

आम जनमानस को किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए, इसको सभी सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार

वाराणसी। संत रविदास जयंती की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सीर गोवर्धनपुर परिक्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों और न्यास के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर सभी जरूरी विषयों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। न्यास के चेयरमैन ने कार्यक्रम के विभिन्न गतिविधियों के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने रविदास मंदिर में चल रहे लंगर हॉल मेला क्षेत्र, दर्शनार्थियों के रात्रिनिवास क्षेत्र, बनाए जा रहे पंडाल व मंच व्यवस्था सहित मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। उन्होंने अलग – अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाये गए टेंट आदि की व्यवस्था देखी। उन्होंने सभी उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को पूरे परिसर एवं मंदिर के आसपास के चारों तरफ विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया साफ – सफाई के लिए मंदिर की तरफ से भी वालंटियर नियुक्त किए गए हैं। अच्छा होगा कि नगर निगम के सफाईकर्मी एवं वॉलिंटियर आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे की साफ-सफाई की व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त हो जाय। भीड़ को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के संबंध में उन्हें स्पष्ट रणनीति बनाकर उसे अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सेक्टरवार जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे सभी अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर लें जिससे कि अधिकारियों के बीच किसी तरह के समन्वय का अभाव न रहे। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम एवं एंबुलेंस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। उन्होंने फायर विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि उनकी गाड़ियां यहां उपलब्ध रहे एवं फायर विभाग अपने स्तर से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, लोक निर्माण विभाग को सड़को के गड्ढे भरने व आवश्यक स्थानों पर टूटे स्पीड ब्रेकर को सही कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनमानस को किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। सभी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। वाहन पार्किंग की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। यातायात विभाग का समन्वय अच्छा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग पर तार आदि लटके नहीं होने चाहिए। जुलूस मार्ग पर जुलूस के आगे एक मोबाइल टीम अवश्य चले।

निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी आलोक वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह, अपर नगर आयुक्त सविता यादव संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close