जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन परियोजना का औचक निरीक्षण

निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए: जिलाधिकारी
उपकेन्द्र के निर्माण के फलस्वरूप विधानसभा क्षेत्र वाराणसी उत्तरी एवं दक्षिणी की विद्युत आपूर्ति तथा उपलब्धता में गुणात्मक सुधार होगा
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्माणाधीन 220/33 के0वी0 जी0०आई०एस० उपकेन्द्र, कैण्ट (चौकाधाट), वाराणसी एवं सम्बन्धित लाइनों के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया और वहां मौजूद बिजली विभाग व कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था द्वारा परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उपकेन्द्र की क्षमता 2×60 एमवीए है, उपकेन्द्र की डिजाईन का कार्य पूर्ण हो गया हैं। बाउण्ड्रीवाल का निर्माण लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है एवं 33के0वी0 जी०आई०एस० बिल्डिंग के पाईलिंग का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। वर्तमान में 33 के0वी0 जी०आई०एस० बिल्डिंग के पाईलिंग कैप का 42 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उपकेन्द्र को पोषित करने वाली लाईन की लम्बाई 29.5 कि0मी० ओवरहेड एवं 4.5 कि०मी० भूमिगत केबिल हैं। लाईन के फाउण्डेशन की प्रगति 52/107 हैं। जिलाधिकारी ने तय समयान्तर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस उपकेन्द्र के निर्माण के फलस्वरूप विधानसभा क्षेत्र वाराणसी उत्तरी एवं दक्षिणी की विद्युत आपूर्ति तथा उपलब्धता में गुणात्मक सुधार होगा तथा क्षेत्र की विद्युत अतिभारिता की समस्या दूर होगी। इस दौरान संबंधित विभाग व कार्यदायी संस्था के अभियंता उपस्थित रहे।





