वाराणसी/उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने समेकित विद्यालय, जालहूपुर, पांडेयपुर स्थित मेडिकल कॉलेज तथा निफ्ट कैंपस का निरीक्षण किया गया

समेकित विद्यालय के सभी कार्यों को 10 मार्च तक हर हाल में पूरा करें: डीएम सत्येंद्र कुमार

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा जनपद में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का बारीकी से स्थलीय औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट्स की वर्तमान प्रगति, निर्धारित समयावधि समेत गुणवत्ता को देखा गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा जाल्हूपुर में निर्माणाधीन नवीन समेकित विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने योजना के अंतर्गत छात्रावास के कार्यों को अगले 15 दिवस में पूरा करने के साथ समस्त कार्यों को 10 मार्च तक हर हाल में पूरा करने को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के एप्रोच मार्ग को चौड़ीकरण करने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया तथा विद्यालय के सामने साफ-सफाई रखने हेतु ग्राम प्रधान को कहा गया।

जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कालेज पांडेयपुर और बड़ा लालपुर स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए सभी कार्यों गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण कराने को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close