वाराणसी/उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण,पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक संपन्न

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें वृक्षारोपण जन अभियान-2026 के तहत इस वर्ष होने वाले वृक्षारोपण के तैयारियों को लेकर सभी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएफओ ने बताया कि यह इस साल 1533249 वृक्षारोपण का लक्ष्य जिले के लिए निर्धारित किया गया।।इसमें वन विभाग सहित ग्राम विकास विभाग, कृषि, पीडब्ल्यूडी विभाग, जल शक्ति विभाग, ग्राम पंचायत, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,उच्च शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य बृहद पैमाने पर किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्य के अनुरूप स्थलों को चिह्नित कर लें, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

जिलाधिकारी पिछले साल हुए वृक्षारोपण में वृक्षों के कम सर्वाइवल पर चिंता व्यक्त किया।उन्होंने वृक्षों के सर्वाइवल दर बढ़ाने के लिए बेहतर प्रबंध पर जोर दिया।कहा कि वृक्षारोपण के उपरांत वृक्षों की सुरक्षा,सिंचाई और सरंक्षण की उचित व्यवस्था हो तथा समय से वृक्षारोपण का शत प्रतिशत जियो टैगिंग किया जाए।इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण समिति और गंगा समिति की समीक्षा बैठक में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close