नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

जामिया नासिरुल उलूम कांठ में उर्दू व अरबी ख़िताबत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 40 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

जामिया नासिरुल उलूम कांठ में उर्दू व अरबी ख़िताबत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 40 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा।

नूरपुर।कांठ (मुरादाबाद)।
क्षेत्र की प्रतिष्ठित धार्मिक शिक्षण संस्था जामिया नासिरुल उलूम कांठ में अंजुमन इस्लाहुल बयान के तत्वावधान में आयोजित समापन कार्यक्रम के अवसर पर उर्दू एवं अरबी ख़िताबत प्रतियोगिता का भव्य और अनुशासित आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जामिया के लगभग 40 होनहार छात्रों ने भाग लेकर अपनी भाषाई क्षमता, आत्मविश्वास और दीऩी विषयों पर पकड़ का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास, भाषायी दक्षता तथा दीऩी चेतना को विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने उर्दू और अरबी भाषाओं में प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर श्रोताओं और निर्णायकों को प्रभावित किया।


प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुफ्ती इफ्तिखारुल हसन कासमी (उस्ताद, मदरसा हुसैनिया क़ासिमुल उलूम, धामपुर) तथा मुफ्ती अली हसन कासमी (मुहतमिम, जामिया क़ासिमिया स्योहारा) शामिल रहे। वहीं मंच संचालन के दौरान प्रश्न पूछने एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन कराने की जिम्मेदारी मुफ्ती नज्मुल हक कासमी (उस्ताद, मदरसा फैज़ुल उलूम, नगीना) ने कुशलतापूर्वक निभाई।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार घोषित किए गए—
उर्दू ख़िताबत प्रतियोगिता:
प्रथम: मोहम्मद मुज़क्किर (हरियावली)
द्वितीय: मोहम्मद नौशाद (चांदपुर)
तृतीय: मोहम्मद रिहान (रायपुर)
चतुर्थ: मोहम्मद तैय्यब (देहला वाला)
अरबी ख़िताबत प्रतियोगिता:
प्रथम: लाल चंद (असम)
द्वितीय: मोहम्मद हम्माद (स्योहारा)
तृतीय: मोहम्मद अरसलान (नजीबाबाद)
चतुर्थ: सैफुद्दीन (बंगाल)
पंचम: मोहम्मद इहतिशाम (इस्लामगढ़)कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मोहम्मद यामीन (नाज़िम आला, जामिया नासिरुल उलूम) ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण, विचार अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता को निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम की सरपरस्ती मौलाना सिराजुद्दीन कासमी (नाज़िम तालीमात) ने की, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम की निगरानी मौलाना मोहम्मद दानिश एवं मुफ्ती मोहम्मद जावेद (शिक्षक, जामिया) ने की।इस अवसर पर जामिया के शिक्षक, छात्र एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सफल प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close