उत्तराखंड

ज़ि. प. अध्यक्ष पद चुनाव परिणाम पर रोक, 18अगस्त को हाई कोर्ट मे होगी सुनवाई

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

नैनीताल / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,नैनीताल जिले में फिलहाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम रोक दिया गया है. देर रात तक चली मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट तैयार कर चुनाव आयोग को भेज दी है. साथ ही चुनाव परिणाम को सील बंद लिफाफे में सुरक्षित रख लिया गया है. इस बारे में नैनीताल की जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने विस्तार से बताया.
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह के मुताबिक नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की जांच रिपोर्ट अभी एसएसपी की तरफ से नहीं दी गई है. क्योंकि हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद मतदान का पूरा प्रक्रिया रुकी गई थी. इसके अलावा शाम को पांच बजे आयोग की तरह के वोटिंग की जो समय दिया गया था, वो भी पूरा हो गया था. इसीलिए आयोग को एक रिपोर्ट भेजी गई थी, ताकि आयोग से कोई दिशा-निर्देश मिल सके. क्योंकि नियमावली में इसके संबंध में कोई भी प्रावधान नहीं है. आयोग को पूरे मामले की जानकारी के साथ ही हाईकोर्ट को निर्देशों के बारे में बताया गया. इसके बाद आयोग की तरफ से दिशा-निर्देश दिए थे.
आयोग की तरफ से कहा गया है कि डीईओ (जिला निर्वाचन अधिकारी) प्रावधान के अनुसार अपना काम करें. उसी हिसाब से डीईओ को निर्णय ले. नियमावली के हिसाब से डीईओ को मतदान स्थगित करने या फिर रद्द करने का अधिकार नहीं है. नियमावली में मतदान के तुरंत बाद मतगणना करने का नियम है. ऐसे में आयोग की तरफ से नियमावली अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए थे. इसीलिए डीईओ ने वीडियोग्राफी कराते हुए मतगणना कराई है, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किए है.
जिलाधिकारी ने बताया कि 18 अगस्त को उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई है, वहीं पर पूरी रिपोर्ट समिट की जाएगी. उसके बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट जो भी आदेश देगा, उसी के हिसाब से परिणामों की घोषणा की जाएगी. यदि कोर्ट कहेगा तो. जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में चुनाव परिणाम और सभी दस्तावेज सील है, जिन्हें डबल लॉक में रखा गया है. प्रत्याशियों को भी इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है. वहीं जिन पांच सदस्यों ने अब तक मतदान नहीं किया है, क्या उन्हें चुनाव प्रक्रिया में शामिल करना है या नहीं, इस सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि कोर्ट में सुनवाई के बाद ही चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी. वहीं एसएसपी की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है.
बता दें कि कल 14 अगस्त गुरुवार को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान शहर में जमकर हंगामा हुआ था. बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर जिला पंचायत सदस्यों यानी वोटरों को गायब करने का आरोप लगाया था. कांग्रेस इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट भी गई थी. कोर्ट ने चुनाव को स्थगित करने का आदेश दिया था, लेकिन जिलाधिकारी का कहना है कि उन्होंने मतदान के बाद मतगणना भी कराई है, लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया है, वो कोर्ट का आदेश पर किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close