धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जहाँ बच्चों को A for Apple और B for Ball पढ़ाया जाना था,वहाँ मास्टरजी ने H for हाथापाई और M for मारपीट का लाइव डेमो दे दिया।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

“मास्टरजी की मारपीट – शिक्षा का नया सिलेबस”

धामपुर – धामपुर के KM इंटर कॉलेज में आज वो नज़ारा देखने को मिला जिसकी उम्मीद लोग दंगल के अखाड़े में करते हैं, न कि कक्षा के ब्लैकबोर्ड के सामने।
जी हाँ!
जहाँ बच्चों को A for Apple और B for Ball पढ़ाया जाना था, वहाँ मास्टरजी ने H for हाथापाई और M for मारपीट का लाइव डेमो दे दिया।

और क्लासरूम को मारपीट का अखाड़ा बना दिया
दो गुटों के शिक्षकों में किसी बात पर कहासुनी हुई और फिर क्या था – किताबें कुर्सियों पर पड़ी रह गईं और गुरुओं ने गुरुमंत्र छोड़ कर “गुर्राना” शुरू कर दिया।
बच्चे सोचते रह गए कि ये PT पीरियड चल रहा है या WWE का लाइव शो!


बाकी शिक्षकों ने किसी तरह डंडे-चॉक-डस्टर गिरने से पहले बीच-बचाव किया। लेकिन तब तक क्लासरूम की दीवारें शिक्षा नहीं, सिर्फ तमाशा देख चुकी थीं।
बात यहीं खत्म नहीं हुई, दोनों गुट थाने पहुँच गए और एक-दूसरे पर तहरीर देकर साबित कर दिया कि अब सिलेबस में FIR भी शामिल कर लेना चाहिए।


जी हाँ आप को बताते चले कि कॉलेज के प्रबंधक कोई मामूली आदमी नहीं, बल्कि खुद धामपुर SDM साहब हैं। अब ज़रा सोचिए, जहाँ “प्रबंधक” ही सरकारी अफसर हैं, वहाँ “प्रबंधन” का हाल कितना सुहाना होगा!

कुल मिलाकर KM इंटर कॉलेज अब बच्चों को ये भी सिखा रहा है कि—
“पढ़ो लिखो आगे बढ़ो, और अगर न बढ़ सको… तो भिड़ो!”

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close