काशीपुर-उत्तराखण्ड़

​”जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान: नगर निगम काशीपुर में समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

​काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार संचालित महत्वाकांक्षी अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत आज दिनांक 17 फरवरी, 2026 को नगर निगम काशीपुर के प्रांगण में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जन-सामान्य की शिकायतों को न केवल सुना गया, बल्कि उनका मौके पर ही निस्तारण कर सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाया गया।


कार्यक्रम की ​मुख्य उपलब्धियां:
​योजनाओं का लाभ: शिविर के दौरान विभिन्न केन्द्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया।
​शिकायत निवारण: मौके पर कुल 185 शिकायतों का पंजीकरण कर उनका त्वरित निस्तारण किया गया।
मंच पर ​गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय महापौर श्री दीपक बाली एवं माननीय विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख महोदया श्रीमती चंद्रप्रभा, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला सहित सहायक नगर आयुक्त श्री विनोद लाल व सुश्री शालिनी नेगी, स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज बिष्ट मौजूद रहे। साथ ही, सभी वार्डों के पार्षदगण, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और निगम के कर्मचारी गणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर, श्री नितिन सिंह भदौरिया के आदेशानुसार, यह अभियान पूर्व में 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित था, जिसे शासन के निर्देशों के क्रम में अब 20 फरवरी 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों को कवर करना है जो अब तक छूट गए थे।


समस्त विभागों की ​विभागीय सहभागिता:
शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा शहरी विकास विभाग नगर निगम काशीपुर सहित कुल 24 विभागों के अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे कैंप के उपरांत क्षेत्र भ्रमण कर पात्र व्यक्तियों के आवेदन भरवाएं ताकि कोई भी व्यक्ति केंद्र व राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। बहुउद्देशीय शिविर में अनेक पात्र स्त्री पुरुषों को श्रम विभाग द्वारा कंबल एवं छतरी वितरित किए गए।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close