खबरों की खबरनई दिल्ली

जनपद हापुड़ में फैला आधार कार्ड संशोधन घोटाला

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जनपद हापुड़ में फैला आधार कार्ड संशोधन घोटाला

डाकखाने एवं बैंकों में आधार कार्ड बनवाने या उसमें करेक्शन करवाने के नाम पर चल रहा बड़ा घोटाला

जनता से संशोधन के नाम पर की जा रही ठगी

मैन पावर की कमी की वजह से दिया गया है प्राइवेट संस्था को ठेका जिसकी आड़ में आधार कार्ड बनवाने या कलेक्शन करने के लिए बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर आम जनता से वसूल रहे निर्धारित शुल्क से ज्यादा रकम

बहुत से आधार कार्ड केंद्र पर तो कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को बिठाकर हो जाते हैं रफू चक्कर जिस कारण रहता है आधार कार्ड संशोधन कार्य एकदम ठप

अवैध वसूली की हो रही सारी सीमाएं पार उदाहरण के तौर पर अगर आधार कार्ड में फोटो ,एड्रेस और जन्मतिथि तीनों चेंज होने हैं तो उसके लिए लिए जाते हैं ₹300 यानी प्रत्येकसंशोधन का ₹100

प्रशासन को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना होगा अन्यथा जनपद की बेचारी जनता यूं ही पिसती रहेगी और यहां वहां यूं ही चक्कर लगाने पर मजबूर रहेगी

सुमत सिसोदिया
प्रदेश महासचिव (आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स संगठन)जनपद हापुड़

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button