काशीपुर-उत्तराखण्ड़

छात्रों के विदाई कार्यक्रम मे संगीत का लगा तड़का, महापौर ने कामयाबी के लिए दिए टिप्स

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,, शहर के प्रतिष्ठित एवं सुप्रसिद्ध उदयराज हिंदू इंटर कालेज में 12 वीं कक्षा की विदाई पार्टी समारोह में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन परम्परा का अनूठा संगम देखने को मिला। सोमवार को विद्यालय प्रांगण में आयो जित छात्र विदाई पार्टी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय में 11 वीं के छात्रों द्वारा बुलाई गई आर्केस्ट्रा पार्टी और डीजे पर छात्रों ने जमकर डांस और गीत गाकर आंनद उठाया। वहीं विद्यालय के पूर्व छात्र अज्जू प्रिंस तथा अध्ययनरत छात्र अनस ने’ खामोशियां एक साज है, संयारा तू तो बदला नहीं है, कैसे हुआ इतना जरूरी कैसे हुआ, वो लम्हें गानों से समूचा प्रांगण मंत्रमुग्ध हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली, छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सपरा, ज्ञानार्थी कालेज एकेडमी डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा, समर स्टडी स्कूल के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ. गौरव गर्ग, केपीएस स्कूल प्रधानाचार्य पीसी तिवारी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर विद्यालय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि महापौर श्री बाली ने ये दौर खत्म हुआ तो क्या हुआ, एक और खूबसूरत दौर की शुरुआत है, पंक्तियों के साथ छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में गुरु वंदन के साथ-साथ अपने माता-पिता के त्याग को सदैव मन मस्तिष्क में धारण करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को जीवन में धैर्य और साहस तथा परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं सम्मानित प्रधानाचार्यों ने 12 वीं के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। विदाई के अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बोर्ड परीक्षार्थियों को सर्वोच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन पंकज अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रबंध कार्यकारिणी उपमंत्री संजय अग्रवाल, सदस्य मनोज कुमार अग्रवाल, अभिषेक गोयल, कपिल अग्रवाल, वरिष्ठ प्रवक्ता मेजर मुनीशकांत शर्मा, रोशन लाल वर्मा, महेश चंद्र आर्या, मनोज शर्मा, अमित कुमार शर्मा, पंकज अग्रवाल, रणधीर सिंह, कौशलेश गुप्ता, सुनील कुमार उपाध्याय, कपिल भारद्वाज, जयदीप सिंह, अनिल कुमार सिंह, पंकज तिवारी, रमेश कुमार पांडेय, रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मधुबाला गुप्ता, पूनम चंयाल, कल्पना नौडियाल, मनीषा चौहान, रंजना चौहान, नीलम सूंठा, एकता अग्रवाल व नीतू श्रीवास्तव समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close