काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चोरी की तीन मोटर बाइक और एक स्कूटी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों व एक स्कूटी के साथ अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर चोर हैं और दोनों पर कई-कई मुकदमें दर्ज हैं।
आपको बता दें कि दिनांक 29.09.2025 को आलू फार्म, काशीपुर निवासी राजेश कुमार ने सूचना दी कि उसने अपनी बाइक एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर परिसर में खड़ी थी जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। तहरीर के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
चोरी की घटना के अनावरण के लिये एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी अभय सिंह के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए अलग-अलग स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र की गयी व फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए मुखबिर लगाये गये।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.10.2025 को पुलिस टीम ने नौ गजा मजार के पास से अजहरूद्दीन व दिनेश को चोरी की बाइकों व स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं और कई बार जेल जा चुके हैं।

** गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1- दिनेश पाल पुत्र अजब सिंह निवासी पीपली राजपुर, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। (5 मुकदमें)
2- अजहरूद्दीन पुत्र छुम्मन शाह निवासी धोबियान मस्जिद के पास, फतेहउल्लाह गंज, ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। (8 मुकदमें)

** बरामद मोटर साईकिल का विवरण –

1- मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्रो चेचिस नम्बर MBLHA10ABHJ10T88 थाना काशीपुर के एफआईआर 424/2025 धारा 303 (2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित

2- स्कूटी रंग स्लेटी चेसिस नम्बर ME4JF501AE7546987 थाना काशीपुर के एफआईआर 431/2025 धारा 303 (2) बी0एन0एस० से सम्बन्धित

3- मोटर साईकिल हीरो होंडा रंग लाल चैसिस नम्बर 93L12F01219

4- मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग नीला चैसिस नम्बर MBLHA10EJ8HL07851

पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, चौकी प्रभारी कटोराताल एसआई कौशल भाकुनी, एसआई गिरीश चंद्रा, कां. प्रेम सिंह कनवाल (मुख्य भूमिका), कां. गिरीश मठपाल, ईश्वर सिंह अधिकारी, पुलिस सहयोगी राहुल व माजिद।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close