वाराणसी/उत्तरप्रदेश

चेतगंज इंस्पेक्टर विजय शुक्ला ने 4.8 लीटर अवैध देशी शराब संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । अवैध गांजा, शराब, हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज डॉक्टर ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूम घूम कर शराब बेचने वाले एक शराब तस्कर को गुरुवार को गंगा पैलेस के सामने मलदहिया लहुराबीर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम अकलेश भुईया पुत्र बुधन भुईया निवासी ग्राम जमारी थाना विश्रामपुर जनपद पलामू झारखंड बताया गया। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से प्राप्त प्लास्टिक बोरी में 12 पाउच ग्लोबस शाही नींबू गोल्ड (प्रत्येक 200एम एल),12 पाउच विण्डीज लेमन (200एमएल) कुल 4.8 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त अकलेश भुईया पुत्र बुधन भुईया निवासी पलामू झारखंड ने बताया कि मेरे पास जो बोरी है, इसमें देशी शराब है। जिसको मैं बेच रहा था कि अचानक आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। शराब बिक्री से जो भी कमाई होता है, उससे हमारी व हमारे परिवार की आजीविका चलती है।उससे शराब बिक्री करने का प्रपत्र मांगा गया तो दिखाने से इनकार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी नाटी इमली संदीप कुमार सिंह. चौकी प्रभारी लहुराबीर शाण्डिल्य, उ0नि0 वैभव शुक्ला, उ0नि0 सत्येन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close