चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने धोखाधड़ी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी । चोरी लूट, धोखाधड़ी, शराब तस्करी आदि पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त देवेश मिश्रा पुत्र देवेंद्र कुमार मिश्रा निवासी 03 ओल्ड गेस्ट हाउस संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय थाना चेतगंज वाराणसी को गुरुवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय वाराणसी की बाउंड्री के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के बारे में प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज विजय कुमार शुक्ला द्वारा बताया गया कि वादी द्वारा प्रतिवादी देवेश मिश्रा समेत दो लोगो के विरुद्ध तहरीर दिया गया कि अभियुक्त देवेश मिश्रा द्वारा बीएचयू वाराणसी में एडमिशन कराए जाने के नाम पर कूटरचित रशीद उपलब्ध कराकर वादी को विश्वास दिलाकर तीनों विद्यार्थियों के खाते से धोखे से अलग-अलग कुल 1,70,228/ रुपए ट्रांसफर करवा लिया गया। एडमिशन ना होने पर रुपए वापस मांगने पर वादी को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी थी। तहरीर देने के उपरान्त पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त देवेश मिश्रा को गुरुवार को संस्कृत विद्यालय की बाउंड्री वाल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की धारा 316(2),318(4),338,336(3),352,351 (2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली,आरक्षी पुनीत कुमार,आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे।





