वाराणसी/उत्तरप्रदेश

चित्रांशी महिला संगठन की महिलाओं द्वारा नाटक और गेम का आयोजन,संगठन के विस्तार पर चर्चा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- चित्रांशी महिला संगठन की महिला पदाधिकारियों द्वारा 12 जनवरी सोमवार को परेड कोठी कैंट स्थित एक होटल में नव वर्ष 2026 कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सभी चित्रांशी महिलाओं ने केक काटकर नव वर्ष का स्वागत किया | सभी चित्रांशी महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें डांस,गाना,नाटक,गेम आदि की प्रस्तुती की | कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाएं अपनी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई और जमकर खूब मस्ती किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजना श्रीवास्तव ने किया,सामाजिक कार्यकर्ता अंजू श्रीवास्तव भी शामिल रही |

अध्यक्ष रंजना श्रीवास्तव ने कहा की नए वर्ष का हम सभा ने जमकर किया स्वागत केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया और आगे संगठन को और विस्तार करने पर जोर दिया गया |

पूर्व अध्यक्ष वर्षा प्रधान ने कहा की कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभा को निखारने का एक प्रयास किया गया है जहाँ एक तरफ महिलाओं के अंदर हुनर तो रहता है लेकिन घर में रहने के कारण अपनी प्रतिभा को नहीं दिखा पाती है | कार्यक्रम में गेम,डांस और गाना के माध्यम से महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखा पायी | मिडिया प्रभारी रंजना श्रीवास्तव ने कहा की संस्था हर वर्ष नए साल पर महिला पदाधिकारियों सँग गेम,डांस इत्यादि कार्यक्रम करते है ताकि सभी महिलाओ को संगठन में अपनी प्रतिभा को दिखा पाए और संगठन को मजबूत करने पर जोर दे |

कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष रंजना श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष वर्षा प्रधान,सचिव वंदना श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष रीती श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी रंजना श्रीवास्तव सहित काफ़ी संख्या में महिला सदस्यगण शामिल रही ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close