काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चावल की बोरियो में गांजे की तस्करी, 162 किग्रा गांजे के साथ एक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,आईटीआई थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चावल की बोरियों में छिपाकर लाया गया 162.05 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

**चेकिंग अभियान के दौरान बरामदगी

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 30 सितम्बर 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला व उनकी टीम ने लोहियापुल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आसमानी नीले रंग के कैन्टर (UK 23 T-4835) को रोककर तलाशी ली गई। जांच में उसमें रखे गए 231 कट्टों में से 9 कट्टों से भूरे टेप में पैक किए गए 163 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

**आरोपी की पहचान

पुलिस ने कैन्टर चालक 34 वर्षीय विक्की पुत्र खूब सिंह निवासी ग्राम भतगाँव, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। साथ ही कैन्टर व चावल की बोरियों को भी सीज कर दिया गया है।

**पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह माल उड़ीसा से लेकर आया था और इसे दढ़ियाल क्षेत्र में सप्लाई करने वाला था।

**एसएसपी की सख्त चेतावनी

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान को साकार करने के लिए पुलिस लगातार तस्करों पर शिकंजा कस रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close