उत्तरप्रदेश

चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर हुई प्रार्थना सभा

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा।क्रिश्चियन समुदाय का प्रमुख त्योहार क्रिसमस मंगलवार रात्रि में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च में विधिवत पूजा पाठ के साथ विश्व शांति की प्रार्थना की गई और यीशु का भव्य जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया।
सेंटा क्लॉज ने खुशी से झूमते हुए बच्चों को टॉफी और गिफ्ट वितरित किए,सभी ने एक- दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।चर्च में आए युवाओं ने नृत्य के साथ प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाई और सेल्फी प्वाइंट पर फोटोज लीं।इस अवसर पर क्राइस्ट द किंग चर्च को रंग बिरंगी आकर्षक लाइटों से बहुत ही बेहतरीन तरीके से सजाया गया।
शहर में इटावा क्लब के सामने स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च में क्रिसमस का कार्यक्रम बुधवार की रात 7.30 बजे से ही शुरू हो गया था।रोमन कैथोलिक समुदाय के लोगों ने रात में ही यीशु का जन्म उत्सव मनाया।चर्च में कैरोल सिगिंग के साथ कार्यक्रम शुरू हुये।बिशप थॉमस पडियाथ, पल्ली पुरोहित फादर बिंसन, फादर शीजू जार्ज व फादर बिबिन की देखरेख में पवित्र पूजा अर्चना सम्पन्न हुई और उन्होंने विशेष प्रार्थना सभा सम्पन्न कराई।रात 12 बजे यीशु का जन्म चरनी में हुआ था,जन्म को लेकर विशेष झांकी भी सजाई गई।बालक यीशु की मूर्ति को चरनी में सभी के दर्शन हेतु रखा गया।इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में सीएनआई समुदाय के लोगों ने भी गुरुवार को क्रिसमस का त्यौहार मनाया।पादरी बिनियामन दास ने प्रेयर कराई और अपना संदेश भी सुनाया।सीएनआई समुदाय ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।चर्च में आए लोगों ने कैंडल भी जलाई और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
सेंटमेरी इन्टर कालेज इटावा के प्रिंसिपल फादर शीजू जार्ज ने बताया कि चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर आधारित बिथेलहेम जहां प्रभु यीशु का जन्म चरनी में हुआ था की आकर्षक झांकी सजाई गई है,इसके अलावा प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित आस पास की महत्वपूर्ण जगहों का भी सजीव चित्रण किया गया है।*
इस अवसर पर चर्च में आए गणमान्य लोगों को फादर शीजू जार्ज,मैनेजर फादर बिंसन व फादर बिबिन ने केक खिलाकर क्रिसमस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।*

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close