वाराणसी/उत्तरप्रदेश

चर्चित शराब तस्कर शिवशंकर सेठ और जिला बदर बदमाश नीलेश पांच लाख की शराब के साथ गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

दोनों के खिलाफ वाराणसी और मिर्जापुर के थानों में दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमे

शराब तस्करी समेत, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट में कई बार जा चुके हैं जेल

वाराणसी । बड़ागांव पुलिस ने गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के साथ जिला बदर समेत आबकारी अधिनियम के दर्जनों मुकदमे में वांछित और चर्चित शराब तस्कर शिवशंकर सेठ और नीलेश यादव को 65 पेटी अग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रूपये बताई गई है। नीलेश इसी थाना क्षेत्र के कुम्भापुर गांव का और शिवशंकर सेठ बड़ागांव का निवासी है। शिवशंकर इसके पहले भी शराब तस्करी समेत कई मामलों में वाराणसी, मिर्जापुर के थानों से गिरफ्तार हो चुका है। गैंगस्टर नीलेश यादव को अभी हाल ही में पुलिस प्रशासन ने गुंडा एक्ट में जिला बदर का आदेश दिया था। इसके बावजूद वह शराब की तस्करी से लगायत जरायम में धंधे को अंजाम दे रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इन दोनों को खलिया की बौली, कनियर नारायनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। शराब की पेटियां काले रंग की महिंद्रा स्कार्पियो में रखी थी। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की महिन्द्रा स्कार्पियो कार पर अंग्रेजी शराब लादकर कुछ लोग बिहार की ओर जाने की तैयारी में हैं। कार खलिया की बौली, कनियर नारायनपुर के पास खड़ी है। इस वाहन में शराब तस्कर और अपराधी निलेश यादव और शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू सेठ मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और घेराबंदी कर वाहन समेत 65 पेटी शराब बरामद करने के साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान वाहन में मौजूद एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। शिवशंकर और नीलेश ने पूछताछ में उसके नाम बताये हैं और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बरामद कार की जांच में पता चला कि वह यह रामनगर के भीटी निवासी संदीप कुमार खरवार क नाम से पंजीकृत है। वाहन की तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से कीपैड मोबाइल फोन और अन्य कागजात बरामद हुए हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close