ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
चरागाह की 16 बीघा जमीन कब्ज़ामुक्त कर पालिका को सोंपी

चरागाह की 16 बीघा जमीन कब्ज़ामुक्त कर पालिका को सोंपी
- कई वर्षो से था ग्रामीणों का अवैध कब्जा
स्योहारा। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से चरागाह की 16 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटा कर नगर पालिका स्योहारा को सौंप दी है। पालिका प्रशासन इस जमीन में गौशाला में प्रयोग होने के लिए चारे की खेती करेगा।
क्षेत्र के गांव सलेमपुर झिल्ला में चरागाह की जमीन गाटा संख्या 29 जिसका रकबा 16 बीघा है। इसमें कई वर्षो से कई लोगों ने अवैध कब्जा कर गन्ने की फसल बो रखी रखी थी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार राजकमल सिंह, ईओ बिजेन्द्र पाल सिंह, राजस्व निरीक्षक धर्मपाल सिंह, लेखपाल सुप्रिया चौहान आदि ने चरागाह की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से खाली कर दिया है। राजस्व विभाग ने इस जमीन गौशाला में पलने वाले गोवंश के चारे के लिए पालिका प्रशासन को सौंप दी है। नायब तहसीलदार राजकमल सिंह का कहना है कि अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।












