उत्तराखंड

घायल बाघ की गांव में धमक का वीडियो वायरल होने के बाद गांव वासियों में दहशत

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,जिम कॉर्बेट से लगते रामनगर वनप्रभाग के मोहान क्षेत्र में एक घायल बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें बाघ के शरीर में चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, वीडियो किसी राहगीर द्वारा बनाया गया है। बाघ लगातार आबादी के पास ग्रामीण क्षेत्र मोहान और चुकुम क्षेत्र में दिखाई दे रहा है, बाघ के लगातार आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से ग्रामीणों में भी दहशत बनी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर वनप्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि एक बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है जो मोहान क्षेत्र का है, उन्होंने कहा कि कई बार शिकार के दौरान बाघ घायल हो जाते हैं,साथ ही कहा कि हमारे द्वारा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग की टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही क्षेत्र में लगातार कैमरा ट्रैप लगाकर बाघ की लगातार मॉनिटरिंग भी की जायगी। उन्होंने कहा कि अगर कैमरा ट्रैप में बाघ घायल पाया जाता है तो उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close