धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
ग्राम पंचायत सुहागपुर की ग्राम प्रधान नूरजहां व प्रधान पति जावेद अहमद व ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

धामपुर ब्लॉक क्षेत्र से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
धामपुर ब्लॉक के अंतर्गत अल्लेपुर ग्राम पंचायत सुहागपुर की ग्राम प्रधान नूरजहां व प्रधान पति जावेद अहमद एवं ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जावेद अहमद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल एक पर्व नहीं बल्कि देशभक्ति, बलिदान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा—
“ना पूछो ज़माने से, क्या हमारी कहानी है।
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।”
इस मौके पर धामपुर क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।






