उत्तराखंड

ग्रामीणों ने किया नशे का बहिष्कार, शराब पीने वालों पर पड़ेगा 11 हज़ार ₹ का दंड

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

लालकुआं / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता स्थित शीशम भुजिया के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से नशे पर प्रभावी रोकथाम के लिए पंच मंडली समिति का गठन करते हुए निर्णय लिया कि गांव में भविष्य में पूरी तरह नशा वर्जित रहेगा, नशा करने वाले तथा विभिन्न आयोजनों में नशा कराने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसका सामाजिक बहिष्कार एवं 11000 रुपए का अर्थ दंड डाला जाएगा।क्षेत्र में नशे की लत से युवा पीढ़ी की दिन पर दिन बिगड़ रही हालत को देखते हुए बिंदुखत्ता के शीशम भुजिया के ग्रामीणों ने पंच मंडली समिति का सामूहिक रूप से गठन करते हुए नशाखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। सार्वजनिक बैठक में तय किया गया कि गांव में निवास करने वाला कोई भी व्यक्ति नशा नहीं करेगा, यदि वह नशा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, उक्त व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ-साथ उस पर अर्थ दंड डाला जाएगा, साथ ही शादी विवाह, जन्मदिन व अन्य पार्टियों के मौके पर लोगों को शराब पिलाने वाली प्रथा पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, ऐसा कार्य करने वाले परिवार के खिलाफ 11000 रुपए का अर्थ दंड डाला जाएगा।यह निर्णय शीशम भुजिया के ग्रामीणों ने क्षेत्र के युवा पीढ़ी के नशे में डूब जाने को देखते हुए लिया है बनाई गई पंच मंडली समिति में कुंदन सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं केदार सिंह कोरंगा महामंत्री बनाए गए, गोविंद सिंह मेहता उपाध्यक्ष, खीम सिंह मेहता सचिव, बलवंत सिंह कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों में भवान सिंह कोरंगा, जोगा सिंह, कुंदन सिंह धामी, राम सिंह मेहता, भवान सिंह और लक्ष्मण सिंह मेहता शामिल है बैठक में 100 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close