ग्रामीणों का अभिन्न अंग है कबड्डी खेल

चंदौली। सकलडीहा विकासखंड के नईबाजार में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा नेता नवनीत राय ने करते हुए कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता ग्रामीणों का अभिन्न अंग है। हर कोई इस खेल से किसी न किसी रूप से जुड़ा रहता है। ग्रामीण जीवन में कबड्डी इस कदर से जुड़ा हुआ है। की यह खेल ग्रामीणों की जन्मजात पहचान बन गया है। वहीं श्री राय ने आगे यह भी कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। तभी सार्थक होगा। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए काफी प्रयासरत है। जिससे गांव के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपने कौशल को प्रदर्शित करने का उचित मौका मिल सके। इसके लिए पंचायत स्तर से लेकर जिला, मंडल और प्रदेश के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। जिसमें ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ी अपना भागीदारी कर सकें। इस मौके पर राजेश बीडीसी नादरा, रामआशीष यादव, चंद्रिका पूर्व प्रधान, राधे श्याम यादव, राजबली राम, मनोहर, आकाश, विकाश, अजमल, शक्ति, विशाल राजभर, संदीप गुप्ता, प्रदीप, चंद्र शेखर कवि सहित अन्य रहे।





