गौवंशीय पशु मांस के साथ दो लोग गिरफ्तार

काशीपुर /कुंडा (रिजवान अहसन ),,,, प्रभारी निरीक्षक कुण्डा विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एवं गोवंश संरक्षण स्क्वाड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा तथा थाना कुंडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त इबले हसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम इस्लामनगर थाना कुंडा के कब्जे से 12 किलोग्राम गोवंशीय पशु मांस तथा इरफान पुत्र चांद खां निवासी इस्लामनगर थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 11 किलोग्राम प्रतिबंधित गौवंशीय पशु मांस के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभि0गण के विरूद्ध थाना कुण्डा पर धारा 3/5/11गौ संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उप नि0 प्रवीण सिंह प्रभारी गौ वंश संरक्षण स्क्वाड परीक्षेत्रीय कार्यालय की किच्छा
उप निरीक्षक मनोज धोनी थाना कुंडा हेड कांस्टेबल दीवान नाथ गोवंश संरक्षण स्क्वाड परीक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा
हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार गोवंश संरक्षण स्क्वाड परीक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार गोवंश संरक्षण स्क्वाड परीक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा कांस्टेबल संजय कुमार गोवंश संरक्षण स्क्वाड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा कांस्टेबल कैलाश परिहार थाना कुंडा आदि शामिल रहे।






