बैंगलूरु-कर्नाटकब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर उलसूर गुरुद्वारे में भव्य कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही

गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर उलसूर गुरुद्वारे में भव्य कार्यक्रम

बेंगलुरु, 18 जुलाई:
गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उलसूर सिंह सभा गुरुद्वारे में किया गया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), अमृतसर के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी एवं हेड ग्रंथि ज्ञानी रघुवीर सिंह का गुरुद्वारा कमेटी एवं संगत द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

जलहहली वेस्ट गुरुद्वारे के उप प्रधान संजय सिंह ने जानकारी दी कि SGPC की ओर से हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी के 350 वर्ष पूर्ण होने पर एक ऐतिहासिक नगर कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत धुबरी साहिब से होगी और यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर गुज़रेगी।

बैंगलोर की संगत इस यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करेगी और गुरु महाराज का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। धामी जी ने कर्नाटक की संगत को SGPC की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि:

कर्नाटक की संगत के लिए कन्नड़ भाषा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी पर आधारित एक विशेष पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी।

सिखी प्रचार के लिए SGPC प्रचारकों को भेजेगी, जो बच्चों को पंजाबी भाषा और गुरबाणी की शिक्षा देंगे।

गुरुद्वारों में लाइब्रेरी स्थापना हेतु पुस्तकें भी SGPC द्वारा प्रदान की जाएंगी।

इस अवसर पर उलसूर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसवीर सिंह टोढी, जरनैल सिंह, राजवीर सिंह, सोरन सिंह, वीरेंद्र सिंह कापसे सहित समस्त संगत ने SGPC अमृतसर का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close