काशीपुर-उत्तराखण्ड़

गाँधी जयंती के अवसर पर मेयर दीपक बाली मे चलाया स्वच्छता अभियान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड,,,, 2 अक्टूबर गाँधी जैयंती के अवसर पर नगर निगम काशीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर देश के दोनों महान सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

गांधी जी की प्रिय राम धुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाई गई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए जा रहे स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़े के तहत अपने राष्ट्र शहर गांव एवं गली तथा घर को साफ स्वच्छ और सुंदर रखने की शपथ ली गई।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में सफाई अभियान शुरू किया गया और नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों पार्षदों भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम से शुरू होकर मुख्य चौराहा होते हुए स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग और पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए सड़कों की सफाई की तथा शहर को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर निगम के महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त कमल मेहता, पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र सिंह मानस, मोहन बिष्ट विपिन अरोरा, चौधरी समरपाल सिंह,

नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, लवीश अरोरा, सुशील शर्मा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व पार्षद राजू सेठी, कायस्थ सभा के पूर्व अध्यक्ष गौरव सक्सेना, राजकुमार यादव, मोहित भारद्वाज, राजीव अरोरा बच्चू, मुकेश पाहवा, रेखा सक्सेना, प्रियंका अग्रवाल, सर्वेश शर्मा शशि, रानी चौधरी, पार्षद पुष्कर बिष्ट, राशिद फारूकी, सलीम, अशोक सैनी सीमा सागर, खालिद हुसैन, अनिल कुमार, मयंक मेहता, प्रिंस बाली, प्रधान संघ के अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सी, अजय बन्नू, राजेश कुमार, रामकुमार, बृजेश सिंह, मोहम्मद सलीम और दर्जनों पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राम धुन गाने और स्वच्छता की शपथ लेने के बाद महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में सभी सफाई करते हुए मुख्य बाजार से महाराणा प्रताप चौक और उसके बाद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद गुड़िया मार्ग होते हुए सभी नगर वासियों को सफाई और स्वच्छता का संदेश देते हुए पोस्ट ऑफिस वाली गली से नगर निगम पहुंचे। महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर सभी नगर एवं प्रदेशवासियों को विजयदशमी दशहरे की शुभकामनाएं दी और इस कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close