काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कोसी पुल पर तेज रफ्तार दो मोटर बाइक आपस में भिड़ी,एक मौत तीन घायल

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /uttrakhand (rizwan ahsan ),,,, बाजपुर रोड पर सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में कोसी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. तीन अन्य युवक घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तीन घायलों में से दो को इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जिसमें से एक को रेफर कर दिया गया.
दुर्घटना उस वक्त हुई जब काशीपुर के कुंडेश्वरी के रहने वाला अनिल पुत्र हेतराम सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम पिपलिया स्थित उत्तरांचल इस्पात फैक्ट्री से मजदूरी करके अपने साथी कैलाश पुत्र मजनू लाल निवासी आलू फार्म के साथ लौट रहे थे. अचानक कोसी पुल पर काशीपुर की तरफ से आ रहे एक अन्य युवक जलीस अहमद की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई. दुर्घटना में 52 वर्षीय कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई. कैलाश मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था. वह इस फैक्ट्री में बक्सा फिटर के पद पर पिछले 12 साल से कार्यरत था.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close