वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कैण्ट रेलवे स्टेशन पर RPF के प्रभारी संदीप यादव ने दिखाया-मानवता और कर्तव्य

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी । आज दिनांक समय 16:50 बजे सर्कुलेटिंग एरिया में तैनात कांस्टेबल जितेंद्र सिंह एटीएम के पास ड्यूटी में थे तभी एक व्यक्ति अपनी वृद्धा मां और पत्नी के साथ आया और रोते हुए बताने लगा कि मेरी वृद्ध मां बहुत बीमार है वेंटिलेटर पर थी डॉक्टर ने जवाब दे दिया है कि अब आप इनको घर पर ले जाइए और इसलिए हम लोग कोटा पटना से पटना जाएंगे। जो प्लेटफार्म संख्या 6 पर आ रही है क्योंकि गाड़ी का समय हो रहा था और वृद्ध महिला जिसकी उम्र लगभग 80 वर्ष की रही होगी और वृद्ध होने के साथ-साथ बहुत बीमार भी थी जो चलने मैं असमर्थ थी तथा गाड़ी का समय भी हो रहा था तो कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत उसके पुत्र के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मानवता वश उसे पड़कर प्लेट फार्म संख्या 6 पर ले गए और पटना कोटा गाड़ी में बैठा दिए । जब पूछा गया कि नाम पता क्या था तो उन्होंने बताया कि मैंने अपनी ड्यूटी के साथ एक मानवता का कार्य किया था मैंने नाम पता नहीं लिया है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close