कीर्ति वर्धन सिंह ने किया भव्य स्वागत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए एम्मानुल मैक्रोन और ओलजहास बेकटेनोव का नई दिल्ली आगमन

वाराणसी :- एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के अवसर पर विश्व नेताओं के नई दिल्ली आगमन का सिलसिला जारी है | इसी क्रम में एम्मानुल मैक्रोन (Emmanuel Macron ) के भारत आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया हवाई अड्डे पर उनका औपचारिक स्वागत विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया | इस अवसर पर विदेश राज्य मंत्री ने भारत–फ्रांस संबंधों को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा दोनों देशों के बीच बहुआयामी सहयोग को नई ऊर्जा देने पर बल दिया उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत और फ्रांस की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने तथा संवाद को ठोस परिणामों में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसी क्रम में ओलजहास बेकटेनोव ( Olzhas Bektenov) भी नई दिल्ली पहुँचे जहां उनका भी हवाई अड्डे पर स्वागत विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया | इस दौरान मंत्री ने कज़ाख़स्तान के साथ भारत के प्रगाढ़ होते संबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए द्विपक्षीय सहयोग के नए अवसरों पर जोर दिया |
प्रधानमंत्री ओल्झास बेक्टेनोव की भारत यात्रा और समिट में उनकी सहभागिता को दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है | माना जा रहा है कि इस उच्चस्तरीय सहभागिता से भारत और कज़ाख़स्तान के बीच मजबूत एवं गतिशील साझेदारी को और गति मिलेगी |
विशेषज्ञों के अनुसार इस वैश्विक मंच पर प्रमुख देशों की सक्रिय भागीदारी से तकनीकी सहयोग, नवाचार और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिलेगी जिससे बहुपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलने की संभावना है ||
























