किसी के बहकावे में आकर अपना भविष्य खराब ना करें नौजवान थानाध्यक्ष धीरज सिंह सोलंकी

किसी के बहकावे में आकर अपना भविष्य खराब ना करें नौजवान थानाध्यक्ष धीरज सिंह सोलंकी
नूरपुर।नगर नूरपुर थाना प्रभारी धीरज सिह ने जारी प्रेस नोट मे कहा की नौजवान हमारे देश का भविष्य हैं।आज के परिवेश को यह अच्छी तरह से समझे किसी के बहकावे में ना आएं कुछ असामाजिक तत्व नव युवकों का सहारा लेकर उनको भड़का कर उपद्रव करना चाहते हैं।उन्होने नवयुवको से अपील कि हे की अपनी स्थिति को अच्छी तरह से समझें और राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। सरकारी सेवा में जाने के लिए सभी नौजवानों के करैक्टर वेरीफिकेशन थाना नूरपुर से ही बनने हैं। यदि एक बार मुकदमे में नाम आ जाएगा तो उसमें आगे फिर किसी भी प्रकार की नौकरी में समस्या आ सकती है। इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को अपने आस-पड़ोस के नव युवकों को भलीभांति समझाएं कि वह अच्छे से रहे चीजों को समझे अच्छी पढ़ाई करें और देश के लिए जो नई भर्तियां निकल रही है उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें अपने साथियों को समझाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें यह राष्ट्र आपका है इस राष्ट्र की संपत्ति आपकी संपत्ति है।उन्होने आगे कि वे अपने अंदर सीखने की ललक, कुछ कर गुजरने की चाह, नए विचार, संघर्ष का जज्बा और संकल्प को पूरा करने की तमन्ना पैदा करे। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि हमारे नौजवानों ने समय-समय पर अपनी शक्ति और क्षमता का परिचय दिया है।
रिपोटर विकास सिंह








