‘काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता 2025 का आयोजन

काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता 2025
काशी संसदीय क्षेत्र के 3 विकासखण्डों एवं नगरीय क्षेत्र कें 5 जोन में 4 श्रेणियों में यथा-कक्षा 1 से 8, कक्षा 9 से 12, महाविद्यालय/विश्वविदयालय एवं आमजन हेतु आयोजित किया गया। यह आयोजन दिनांक 21 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 के मध्य आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय/ग्राम पंचायत स्तर, विकासखण्ड/जोन स्तर एवं महाविद्यालय/विश्वविदयालय स्तर पर आयोजित हुआ।
आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को जनपद स्तर पर फाइनल प्रतियोगिता संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोइराजपुर वाराणसी में आयोजित किया गया।
• फाइनल प्रतियोगिता में, कक्षा 1 से 8, कक्षा 9 से 12 तथा आमजन के कुल 72 प्रतिभागी ,जो जोन/विकास खंड स्तर पर विजेता रहे है,द्वारा प्रतिभाग किया गया,इसी प्रकार महाविद्यालय/विश्वविदयालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय चरण के 18 विजेताओं द्वारा जनपद स्तर के फाईनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया ।इस प्रकार कुल 90 प्रतिभागियों द्वारा जनपद के फाईनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया|
• फाइनल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मा. जनप्रतिनिधि गण- श्रीमती पूनम मौर्या, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष,श्री धर्मेन्द्र सिंह, मा0 विधान परिषद सदस्य, श्री प्रदीप अग्रहरी, मा0 महानगर अध्यक्ष भाजपा एवं मा0 जिलाधिकारी वाराणसी के उपस्थिति में संपन्न हुआ|
• प्रतियोगिता का समापन श्री हंसराज विश्वकर्मा, मा0 जिलाध्यक्ष/सदस्य विधान परिषद की उपस्थिति में संपन्न हुआ|
• मा जनप्रतिनिधियों द्वारा 04 श्रेणियों/वर्ग के सभी 12 विजेताओं को ट्रॉफी,विजेता प्रमाण पत्र तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किया गया|
• काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता 2025 में कक्षा 1 से 8 में वरुणापार जोन प्रथम (विजेता -अनुभव यादव,अनन्या राय एव वैष्णवी श्रीवास्तव),कक्षा 9 से 12 में विकास खंड काशी विद्यापीठ प्रथम (विजेता-हर्षित गुप्ता,कात्यानी जैसवाल, प्रखर सिंह),आमजन श्रेणी में विकास खंड आराजीलाइन प्रथम (विजेता-पायल गोंड, दिनेश कुमार ,दिनेश चन्द्र वर्मा) तथा महाविद्यालय/विश्वविदयालय में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय प्रथम (विजेता–ऋतिक कुमार,हार्दिक राय,सतेन्द्र कुमार वर्मा) |





