वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी की पूर्व संध्या पर निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, प्रतीकात्मक रूप से चढ़ाया गया अबीर गुलाल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

महालक्ष्मी मूर्ति स्थापना की मांग तेज,जंत्रलेश्वर यादव ने परंपरा जीवित रखने का किया आह्वान ||

माता अन्नपूर्णा के चरणों में अर्पित हुआ अबीर-गुलाल,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा धाम परिसर ||

पूर्व कमिश्नर कौशल राज शर्मा के निर्देशों की याद दिलाते हुए शीघ्र मूर्ति स्थापना की अपील ||

‘बाबा कहे सब,माई कहे ना कोय’ दोहे के साथ विधिवत पूजन,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित ||

वाराणसी :- रंगभरी एकादशी से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भक्तों ने पुरानी परंपरा को प्रतीकात्मक रूप से निभाया | काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्त्रलेश्वर यादव ने बताया कि रंगभरी एकादशी के एक दिन पहले माता महालक्ष्मी/भारत माता की मूर्ति पर अबीर-गुलाल चढ़ाने की सदियों पुरानी रस्म है लेकिन मूर्ति अभी तक उपलब्ध न होने के कारण वे माता अन्नपूर्णा के चरणों में अबीर गुलाल अर्पित कर परंपरा को जीवित रख रहे हैं | काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्त्रलेश्वर यादव का कहना है कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और पिछले साल भी इसी तरह प्रतीकात्मक पूजन किया गया था उन्होंने अपील की कि काशी विश्वनाथ धाम में महालक्ष्मी मूर्ति का शीघ्र स्थापना हो,ताकि नियमित पूजा अर्चना और अबीर गुलाल चढ़ाने की रस्म निर्विघ्न रूप से निभाई जा सके |

जन्रतलेश्वर यादव ने कहा की महालक्ष्मी मूर्ति को विश्वनाथ धाम में उचित स्थान पर स्थापित किया जाए | परंपरा के अनुसार एक दिन पहले अबीर गुलाल चढ़ाने का अधिकार भक्तों को मिले।कमिश्नर और मुख्य कार्यपालिका अधिकारी से इस संबंध में पहले भी निवेदन किया गया था | जंत्रलेश्वर यादव ने याद दिलाया कि पूर्व कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने भी मूर्ति स्थापना के लिए मुख्य कार्यपालिका अधिकारी को निर्देश दिए थे | हम हर हर महादेव के जयकारों के साथ मांग करते हैं कि मूर्ति शीघ्र लगाई जाए,माता को अबीर गुलाल चढ़ाने की परंपरा रही है सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ को अबीर गुलाल चढ़ाते हुए माता अन्नपुर्णा जी के दरबार में दर्शन पूजन के साथ बाबा बाबा सब कहे माई कहे ना कोय बाबा के दरबार में माई कहे सो होय | स्वर्गीय तेजू सरदार जी द्वारा रचित दोहा बोलकर विधिवत किया |

काशी विश्वनाथ दल प्रधान केंद्र काशी के प्रमुख प्रमुख लोगों में मनोज शर्मा,सारिका सिन्हा,रजनी यादव,आरती शर्मा,विनय जायसवाल,रजनी जायसवाल, आरती शर्मा द्वितीय,संगीता जायसवाल,नीरू चौरसिया अभिषेक पांडेय सहित इत्यादि लोग शामिल रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close