वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी विद्यापीठ : समाज कार्य विभाग में आयोजित दो दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला सम्पन्न

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। समाज कार्य विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रो. राजाराम शास्त्री सभागार में आयोजित दो दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला मंगलवार को सम्पन्न हुई। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. वन्दना सिन्हा ने विद्यार्थियों को जीवन में सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. भारती कुरील ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके बाद प्रवेश सहगल ने विद्यार्थियों को शारीरिक शक्ति, शारीरिक लचीलापन, संतुलन आदि का प्रशिक्षण दिया। विषय विशेषज्ञ डाॅ. अनिल कुमार ने निर्णय लेने की क्षमता विषय पर व्याख्यान दिया। अन्य विषय विशेषज्ञ प्रो. शैला परवीन ने आत्म सशक्तिकरण विषय पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यशाला के समापन सत्र में प्रो. वन्दना सिन्हा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। संचालन डाॅ. भारती कुरील एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला की संयोजक प्रो. निमिषा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, डाॅ. सतीश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close